
बांकीमोंगरा, कटघोरा (कोरबा)।
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के समर्पित कार्यकर्ता राजेश अग्रवाल ने समस्त देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि यह दिन हमें उन महान स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान और त्याग की याद दिलाता है, जिन्होंने अपने प्राणों की आहुति देकर माँ भारती को गुलामी की बेड़ियों से मुक्त कराया।

राजेश अग्रवाल ने अपने संदेश में कहा—”आइए, इस पावन अवसर पर हम सब यह संकल्प लें कि राष्ट्र की एकता, अखंडता और विकास के लिए सदैव समर्पित रहेंगे।” उन्होंने विशेष रूप से युवाओं से आह्वान किया कि वे आज़ादी के महत्व को समझें और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाएं।
साधारण और आर्थिक रूप से कमजोर परिवार से होने के बावजूद, राजेश अग्रवाल ने वर्षों से भारतीय जनता पार्टी में पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य किया है। बिना किसी पद या चुनावी टिकट के, उन्होंने हमेशा संगठन के झंडे को ऊँचा रखने का काम किया है।
स्वतंत्रता दिवस के इस मौके पर उन्होंने क्षेत्रवासियों के उज्जवल भविष्य और देश की प्रगति के लिए शुभकामनाएं व्यक्त कीं।
जय हिंद! जय भारत!
