
रायपुर।
छत्तीसगढ़ विश्वकर्मा मय (बढ़ई) मनु (लोहार) कल्याण संघ, छत्तीसगढ़ प्रदेश के तत्वावधान में 05 अक्टूबर 2025, रविवार को राजधानी रायपुर स्थित पंडित दीनदयाल ऑडिटोरियम (एन. आई. टी. कॉलेज के सामने, जी.ई. रोड) में भव्य “विश्वकर्मा वंशी युवक-युवती परिचय सम्मेलन” का आयोजन किया जा रहा है।
भगवान विश्वकर्मा जी के आशीर्वाद से आयोजित यह सम्मेलन समाज के युवक-युवतियों के लिए परिचय व विचार-विमर्श का एक मंच प्रदान करेगा। इस आयोजन में सामाजिक एकता, वैवाहिक परिचय, सांस्कृतिक कार्यक्रमों तथा समाजहित से जुड़े मुद्दों पर विचार-विमर्श किया जाएगा।
कार्यक्रम का शुभारंभ
सम्मेलन का शुभारंभ प्रातः 9 बजे भगवान विश्वकर्मा जी की पूजा-अर्चना से होगा। इसके पश्चात 10 से 11 बजे तक पदाधिकारियों का परिचय और 11 बजे से 1 बजे एवं दोपहर 2:30 से 5 बजे तक युवक-युवतियों का परिचय सत्र आयोजित किया जाएगा। सांस्कृतिक कार्यक्रम संध्या 5 से 6 बजे तक होंगे।
गरिमामयी उपस्थिति
सम्मेलन में समाज के विभिन्न क्षेत्रों से जुड़ी हस्तियां तथा जनप्रतिनिधि विशेष रूप से शामिल होंगे।
मुख्य अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ शासन के उप मुख्यमंत्री माननीय अरुण साव जी शिरकत करेंगे।
विशिष्ट अतिथिगण में
श्री बृजमोहन अग्रवाल (सांसद, रायपुर लोकसभा)
श्री किरण सिंह देव (विधायक एवं अध्यक्ष, भाजपा छत्तीसगढ़)
श्री गजेंद्र यादव (स्कूल शिक्षा मंत्री, छत्तीसगढ़ शासन)
इसके अलावा माननीय विशेष अतिथिगण में रायपुर के विधायकगण श्री राजेश मूणत, श्री सुनील सोनी, श्री पुरंदर मिश्रा, श्री मोतीलाल साहू, रायपुर की महापौर श्रीमती मीनल चौबे, पिछड़ा वर्ग कल्याण आयोग अध्यक्ष श्री आर. एस. विश्वकर्मा एवं लौह शिल्पकार विकास बोर्ड अध्यक्ष श्री प्रफुल विश्वकर्मा शामिल रहेंगे।
आयोजकों का संदेश
आयोजक संघ ने समाज के समस्त स्वजनों से आग्रह किया है कि वे अपने परिवार सहित इस सम्मेलन में शामिल होकर समाज की एकजुटता और उज्ज्वल भविष्य की दिशा में योगदान दें।
संपर्क हेतु फोन नंबर:
9827498430, 9300066166, 9406414112, 9826440953, 9977181818
स्थान : पंडित दीनदयाल ऑडिटोरियम, एन. आई. टी. कॉलेज के सामने, जी.ई. रोड, रायपुर, छत्तीसगढ़।


