
बिलासपुर।
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय समन्वयक, सर्वसेन/श्रीवास समाज छत्तीसगढ़ के प्रांताध्यक्ष एवं जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 03, बिलासपुर के मार्गदर्शक त्रिलोके श्रीवास जी आज अपना जन्मदिवस मना रहे हैं। इस अवसर पर उन्हें समाज, संगठन और क्षेत्रवासियों की ओर से शुभकामनाओं का तांता लगा हुआ है।
त्रिलोके श्रीवास जी वर्षों से सामाजिक उत्थान, संगठन की मजबूती और जनहित से जुड़े मुद्दों को लेकर सक्रिय भूमिका निभाते आ रहे हैं। उनका जीवन संघर्ष, समर्पण और सेवा भाव का प्रतीक रहा है। समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक न्याय और अधिकार पहुंचाना उनकी प्राथमिकताओं में हमेशा शामिल रहा है।
सर्वसेन/श्रीवास समाज के प्रांताध्यक्ष के रूप में उन्होंने समाज को एकजुट करने, युवाओं को जागरूक करने और सामाजिक कुरीतियों के विरुद्ध सशक्त आवाज़ बुलंद करने का कार्य किया है। वहीं, संगठनात्मक स्तर पर उनकी सोच और कार्यशैली ने उन्हें एक कुशल मार्गदर्शक के रूप में स्थापित किया है।
जन्मदिवस के अवसर पर समर्थकों और शुभचिंतकों ने उनके उज्ज्वल भविष्य, दीर्घायु और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की है। लोगों का विश्वास है कि उनके नेतृत्व और मार्गदर्शन में समाज और क्षेत्र निरंतर प्रगति की राह पर आगे बढ़ेगा।
जनता की आवाज़ परिवार की ओर से भी त्रिलोके श्रीवास जी को जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। ईश्वर उन्हें सदैव स्वस्थ रखे और जनसेवा के उनके संकल्प को और अधिक सशक्त बनाए।

