बिलासपुर | 4 जुलाई 2025 | जनता की आवाज़ ब्यूरो

बिलासपुर के स्वामी आत्मानंद महारानी लक्ष्मीबाई शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में कल दिनांक 5 जुलाई 2025 (शनिवार) को दोहरे आयोजन का आयोजन होने जा रहा है। कार्यक्रम में एक ओर जहाँ “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के अंतर्गत वृक्षारोपण किया जाएगा, वहीं दूसरी ओर विद्यालय का शाला प्रवेशोत्सव भी मनाया जाएगा।
इस गरिमामय अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में बिलासपुर शहर विधायक श्री अमर अग्रवाल उपस्थित रहेंगे, जो पर्यावरण संरक्षण के प्रति जनमानस को प्रेरित करेंगे।
आयोजन का समय: सुबह 10:30 बजे
स्थान: स्वामी आत्मानंद महारानी लक्ष्मीबाई स्कूल, दयालबंद, बिलासपुर
कार्यक्रम की संयोजक अध्यक्ष श्रीमती प्रियंका मोर्झ, शाला प्रबंधन एवं विकास समिति की अध्यक्ष हैं, तथा प्रभारी श्री अरविंद कौशिक (प्राचार्य) हैं।
इस आयोजन में जनप्रतिनिधियों के साथ-साथ विद्यालय के छात्र-छात्राएं, शिक्षकगण, अभिभावक एवं भाजपा कार्यकर्ताओं की सहभागिता अपेक्षित है। मंडल अध्यक्ष देवेंद्र पाठक एवं उनकी टीम ने सभी से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर पर्यावरण जागरूकता के इस अभियान को सफल बनाएं।
जनता की आवाज़ कार्यक्रम की संपूर्ण झलक आपको कल विशेष रिपोर्ट के माध्यम से उपलब्ध कराएगा।