
बिलासपुर। भारतीय जनता पार्टी के बिलासपुर जिला कोर ग्रुप के निर्णय एवं शहर जिला अध्यक्ष दीपक सिंह ठाकुर की सहमति से भाजपा बिलासपुर मध्य मंडल अध्यक्ष देवेंद्र पाठक ने मंडल कार्यकारिणी की घोषणा की है। इस नई कार्यकारिणी में संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से विभिन्न पदों पर कार्यकर्ताओं की नियुक्ति की गई है।

देवेंद्र पाठक के नेतृत्व में बनी इस जंबो टीम में अनुभवी और युवा कार्यकर्ताओं को शामिल करते हुए पार्टी को बूथ स्तर तक मजबूत करने की रणनीति अपनाई गई है। कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष, महामंत्री, मंत्री, मोर्चा प्रभारी, प्रकोष्ठ संयोजक, एवं विशेष आमंत्रित सदस्यों की नियुक्ति की गई है।
सूत्रों के अनुसार, यह टीम आगामी चुनावों को ध्यान में रखते हुए बनाई गई है ताकि संगठनात्मक गतिविधियों को और अधिक प्रभावशाली बनाया जा सके। देवेन्द्र पाठक ने सभी नव नियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि यह टीम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास” के मूल मंत्र को लेकर कार्य करेगी।
नई कार्यकारिणी की पूरी सूची शीघ्र ही सार्वजनिक की जाएगी। कार्यकर्ताओं में इस घोषणा को लेकर खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।