
कोरबा (छत्तीसगढ़) — कोरबा के मेहनतकश मज़दूरों के लिए एक बड़ी और खुशखबरी वाली खबर है। वार्ड नंबर 8, बाकी मोगरा, गजरा के रहने वाले श्री रामकुमार यादव को अब भारतीय जनता मजदूर संघ ने कोरबा जिलाध्यक्ष (निर्माण श्रमिक फोरम) की बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है।
ये कोई छोटी बात नहीं है — देशभर में श्रमिकों के लिए काम करने वाला ये संगठन अब *रामकुमार यादव* के कंधों पर भरोसा जता रहा है। ये जिम्मेदारी उन्हें सीधे संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष *श्री शांत प्रकाश जाटव* की सिफारिश पर दी गई है।
रामकुमार यादव लंबे समय से मज़दूरों के हक की बात करते आए हैं। चाहे सरकारी योजनाओं की जानकारी हो, या श्रमिकों की परेशानी — रामकुमार हमेशा आगे खड़े नजर आए हैं। अब जब उन्हें जिलाध्यक्ष बनाया गया है, तो उम्मीद है कि वो कोरबा के हर मज़दूर तक संगठन की आवाज़ पहुंचाएंगे और उनके हक की लड़ाई और ज़ोर से लड़ेंगे।
उनका कहना है – “मैं अपने जिले के हर श्रमिक भाई-बहन के साथ हूं। अब ये लड़ाई सिर्फ एक व्यक्ति की नहीं, पूरे कोरबा की है। हम मिलकर मज़दूरों को उनका हक दिलवाएंगे।”
भारतीय जनता मजदूर संघ का सपना है कि संगठित और असंगठित दोनों ही क्षेत्रों में काम करने वाले मजदूरों को जागरूक किया जाए और सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाया जाए — ओर रामकुमार यादव अब इस काम के अगुवा होंगे।
कोरबा के लोगों को रामकुमार से बड़ी उम्मीदें हैं – और अब वक्त है जब वो इस उम्मीद पर खरा उतरेंगे।
