एक में 382 अंक और प्रथम श्रेणी, दूसरी में 225 अंक और FAIL… आखिर सच कौन-सा?

सक्ती। सरकारी सेवा से जुड़ी एक नियुक्ति को लेकर सामने आए दस्तावेजों ने ऐसा सवाल खड़ा कर दिया है, जिसका जवाब अब संबंधित विभाग से मांगा जा रहा है। मामला शिक्षिका श्याम कुमारी, पति/पिता धनाराम की शैक्षणिक योग्यता से जुड़े दस्तावेजों का बताया जा रहा है।
मामले में सामने आए दो दस्तावेजों को देखने पर नाम, पिता का नाम, परीक्षा वर्ष और रोल नंबर 22400064 समान दिखाई देते हैं, लेकिन परिणाम और अंकों में जमीन-आसमान का अंतर नजर आता है।
एक अंकपत्र में 382 अंक के साथ प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण दर्शाया गया है, जबकि दूसरे दस्तावेज में 225 अंक के साथ FAIL लिखा हुआ है।
अब सवाल सिर्फ इतना नहीं है कि दोनों दस्तावेजों में अंतर क्यों है?
सवाल यह है कि सरकारी नियुक्ति के लिए प्रस्तुत किए गए शैक्षणिक दस्तावेजों की जांच आखिर किस स्तर पर हुई?
और यदि इनमें से किसी दस्तावेज में बाद में कोई बदलाव हुआ है, तो वह बदलाव किसने, कब और किस उद्देश्य से किया?
इस पूरे मामले में एक लिखित शिकायत के माध्यम से दस्तावेजों की जांच कर उचित वैधानिक कार्रवाई की मांग भी की गई है। शिकायत में नियुक्ति से जुड़े दस्तावेजों की सत्यता और उसके आधार पर प्राप्त सरकारी लाभों की जांच का आग्रह किया गया है।
लेकिन असली सवाल अभी बाकी है…
एक ही रोल नंबर पर 382 और 225 अंक आखिर कैसे?
क्या यह महज रिकॉर्ड की गलती है, अलग-अलग दस्तावेजों का मामला है या फिर इसके पीछे कोई और कहानी है?
इन सवालों का जवाब जांच के बाद ही साफ होगा।
इस मामले की दस्तावेजी पड़ताल जारी है… अगली कड़ी में सामने आएगा एक ऐसा तथ्य, जो इस पूरे मामले में कई नए सवाल खड़े कर सकता है।
— क्रमशः —
