
बिलासपुर।
जिला शहर कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष श्री सिद्धांशु मिश्रा द्वारा शुक्रवार, 24 जनवरी को इंदिरा कांग्रेस भवन में नवनियुक्त ब्लॉक अध्यक्षों एवं मंडल अध्यक्षों की महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक का उद्देश्य संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत करना तथा आगामी कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से क्रियान्वित करना रहा।
बैठक के दौरान सभी नवनियुक्त ब्लॉक अध्यक्षों एवं मंडल अध्यक्षों ने अपना औपचारिक परिचय प्रस्तुत किया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष श्री मिश्रा ने एसआईआर (SIR) से संबंधित आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए संगठनात्मक अनुशासन और सक्रियता पर विशेष जोर दिया। साथ ही उन्होंने मनरेगा बचाव संग्राम को लेकर प्रस्तावित कार्यक्रमों की जानकारी दी और कार्यकर्ताओं से पूरी प्रतिबद्धता के साथ भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया।
कार्यक्रमों के सुचारू संचालन हेतु जिलाध्यक्ष द्वारा सभी ब्लॉकों में प्रभारी नियुक्त किए गए।
ब्लॉक क्रमांक 1 में पंकज सिंह एवं समीर अहम
ब्लॉक क्रमांक 2 में महेश दुबे एवं शिबली मेराज खान
ब्लॉक क्रमांक 3 में राकेश शर्मा एवं शेख निजामुद्दीन
ब्लॉक क्रमांक 4 में रामशरण यादव एवं रविंद्र सिंह को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई।
बैठक में ब्लॉक अध्यक्षों में संतोष गर्ग, तज्जमुल हक, हितेश देवांगन, साकेत मिश्रा तथा मंडल अध्यक्षों में संतोष ढीमर, विनय वैद्य, अनिल पांडेय, गजेंद्र श्रीवास्तव, बेदराम यादव, राहुल वाधवानी, सुबोध केसरी, संतोष साहू, रामप्रसाद ध्रुव, किरण धुरी, मनोज शर्मा, राजा व्यास एवं साईं भास्कर की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।
इसके अलावा कांग्रेस पदाधिकारियों में पंकज सिंह, सुभाष ठाकुर, गौरव एरी, डॉ. राहुल सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं सदस्यगण उपस्थित रहे।
बैठक के अंत में जिलाध्यक्ष श्री सिद्धांशु मिश्रा ने सभी पदाधिकारियों से संगठन हित में एकजुट होकर कार्य करने और कांग्रेस की नीतियों को आम जनता तक प्रभावी रूप से पहुंचाने का आह्वान किया।
