
कटघोरा/बरपाली, 24 अगस्त 2026। चतुर्थ श्रावण सोमवार के अवसर पर लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के बीच क्षेत्रीय विधायक प्रेमचंद पटेल चुनचुनी बस्ती स्थित पानी टंकी के पास प्राचीन शिव मंदिर पहुंचे। यहां उन्होंने भगवान भोलेनाथ का विधिवत जलाभिषेक एवं पूजा-अर्चना कर क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि, खुशहाली और बेहतर भविष्य की कामना की।
इस दौरान मंदिर परिसर में आयोजित भोग-भंडारे में विधायक प्रेमचंद पटेल ने बच्चों के बीच बैठकर खीर-पूरी का प्रसाद ग्रहण किया। विधायक को अपने बीच पाकर बच्चों में खासा उत्साह देखने को मिला। बेटियों और छोटे बच्चों के साथ उनका यह सहज अंदाज कार्यक्रम में मौजूद लोगों के बीच चर्चा का विषय रहा।
विधायक की उपस्थिति में बरपाली महिला समिति द्वारा विशाल भोग-भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। लगातार बारिश के बावजूद श्रद्धालुओं और आयोजन से जुड़े लोगों का उत्साह कम नहीं हुआ।
कार्यक्रम में राजेश पटेल, कमलेश प्रधान, संतोष राठौर, विकेश झा, हेमा शर्मा, जीतेन्द्र साहू, राहुल उपाध्याय, रामेश्वर सोनी, रावेन्द्र पटेल, अभिषेक पटेल, अमन गुप्ता, घनश्याम रात्रे और जय मिरी सहित अन्य लोगों का विशेष सहयोग रहा।
इस अवसर पर सालिक राम दुबे, मनोज कुंडू, अश्वनी मिरी, मनीष भट्ट, आशा राम, नागेन्द्र सिंह, हरिलाल यादव, जय सिंह, जनक राम पटेल और अविनाश पटेल सहित कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
भोग-भंडारे के आयोजन में बरपाली महिला समिति की मंजू श्रीवास, सुमन, रानी, डिग्गी, सावित्री साहू, साधन बाई, मीना बाई, सुनीता मिरी, लक्ष्मी पटेल, लता साहू, सतरूपा महंत, शशिकला, सीमा बारेठ, अनीता मिरी, रमा रात्रे, अंजना सोनवानी, पंच कुमारी, सरस्वती, शकीला, गौरी कुमारी, रामेश्वरी, गंगोत्री, सविता, संतोषी, अनीता, मधु, गौरी केवट, जानकी केवट, विरस जांगड़े, फिरतीन जांगड़े, जोत केवट, अनीता जांगड़े, मेम बाई जांगड़े, गेंद बाई जांगड़े, अमेरिका जांगड़े, तहरिमा खातून, ईश्वरी महंत, पुष्पा प्रसाद, जैन निशा, इंदु देवी, प्रभा वती देवी, राजकुमारी और सकीला बेगम सहित बड़ी संख्या में महिलाओं की सहभागिता रही।
पूरे कार्यक्रम के दौरान मंदिर परिसर “हर हर महादेव” और “ॐ नमः शिवाय” के जयघोष से गूंजता रहा। बारिश के बीच आयोजित इस धार्मिक कार्यक्रम ने श्रद्धालुओं में भक्ति और उत्साह का माहौल बना दिया।

- सरगबुंदिया पंचायत में उप सरपंच पर मनमानी के आरोप, सरपंच-पंचों ने SDM से की शिकायतकोरबा। कोरबा जिले के ग्राम सरगबुंदिया में पंचायत के उप सरपंच पवार सिंह सिदार पर मनमानी करने के
- एक ही रोल नंबर… दो मार्कशीट, दो नतीजे!एक में 382 अंक और प्रथम श्रेणी, दूसरी में 225 अंक और FAIL… आखिर सच कौन-सा? सक्ती। सरकारी
- BRC की कुर्सी पर ऐसा क्या हुआ कि शासन के आदेश भी पड़ गए हल्के?अटैचमेंट की कहानी में कई पन्ने अभी बाकी… CM हेल्पलाइन तक पहुंची शिकायत, फिर भी कार्रवाई पर सन्नाटा!
- अश्वनी कुमार मिश्रा बने बांकीमोंगरा नगर पालिका के पीआईसी सदस्य, राजस्व एवं बाजार समिति की मिली जिम्मेदारीबांकीमोंगरा। नगर पालिका परिषद बांकीमोंगरा में प्रेसिडेंट-इन-काउंसिल (पीआईसी) के दायित्व में बदलाव किया गया है। नगर पालिका परिषद
- मूसलाधार बारिश के बीच शिव मंदिर पहुंचे विधायक प्रेमचंद पटेल, बच्चों के बीच बैठकर ग्रहण किया खीर-पूरी प्रसादकटघोरा/बरपाली, 24 अगस्त 2026। चतुर्थ श्रावण सोमवार के अवसर पर लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के बीच क्षेत्रीय
